
जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत लहसर में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि तीरथ सिंह बैगा निवासी ग्राम थतिया टोला लहसर ने सूचना दी कि उसके पिता तेेजीलाल बैगा 54 वर्ष को फिट आते थे जिनकी दवाई चल रही थी, बुधवार सुबह लगभग 10 बजे खेत में काम करने गये थे, खेत से शाम लगभग 4 बजे घर वापस आये और खाना खाकर सो गये थे, कुछ समय बाद पिता को उल्टी हुई, मुंह बंद हो गया, जिस कारण दवाई नहीं खिला पाये। उपचार के लिए एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल कुण्डम लेकर गये, रात लगभग 8-30 बजे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।