फावडा, डंडे से हमला, पांच घायल, 2 गंभीर

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर में दो भाईयों ने भांजे के साथ मिलकर फावडा, डंडे से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती अंजली चौधरी 22 वर्ष निवासी कुशनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भूरा ने गांव वालो को भोज (रोटी) खिलाया था, इसी बात को लेकर उसके घर के सामने वह एवं सास सुभद्रा, देवरानी पिंकी के साथ खड़ी थी, तभी भूरा बोला कि तुम लोग मुझे पिंकी के साथ बदनाम करके मेरा पैसा खर्च करवाई हो, 5 हजार रूपये दो, उसकी सास पैसे देने से मना की तो भूरा एवं भूरा का भाई धनीराम एवं भांजा रज्जू हम लोगों के साथ गाली गलोज करने लगे।

भूरा ने फावडा से पिंकी, धनीराम एवं रज्जू ने डंडे से उसे एवं उसकी सास के साथ मारपीट किये। मोहल्ले की बित्ती एवं सगुनी बीच बचाव करने आयीं तो तीनों ने इनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। मारपीट से सभी पांचों केा हाथ पैर सिर एवं शरीर में चोटे आयीं। सभी घायलों केा शासकीय अस्पताल पनागर लेकर आये जहां से सास सुभद्रा बाई एवं देवरानी पिंकी केा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Next Post

थाना घेराव-हंगामे के बाद काउंटर केस दर्ज

Sat Aug 30 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत मुकादमगंज मार्केट में गुरूवार रात्रि जाम लगने के बाद बीच सडक़ में खड़ी गाडी हटाने पर उपजे विवाद के बाद व्यापारी और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। जब इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को लगी तो वह बड़ी संख्या में कोतवाली […]

You May Like