हम भारत को दबाव में नहीं ला सके :स्टोक्स

बर्मिंघम, (वार्ता) भारत से दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उनकी टीम भारत को पूरी तरह दबाव में नहीं ला सकी।

रविवार को मैच के बाद स्टोक्स ने कहा, ”इस मैच दो अहम पल थे। जब हमने उन्हें 200 पर 5 कर दिया था, तो हम उस स्थिति से काफ़ी खुश थे। लेकिन वहां से उन्हें पूरी तरह दबाव में नहीं ला सके और फिर खुद 80 पर 5 हो जाना, फिर वहां से वापसी करना वाकई मुश्किल हो गया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फै़सला लेने पर स्टोक्स ने कहा, ”यह एक मुश्किल फै़सला था। जैसा कि मैंने कहा, जब आपने विपक्षी टीम को 200 पर 5 कर दिया हो, तो आप संतुष्ट रहते हो। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, हालात भारत के पक्ष में जाते गए।

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के असर को लेकर इंग्लिश कप्तान ने कहा,” मैं इसे कोई चिंता की बात नहीं कहूंगा। हमने हर तरीका आजमाया, प्लान बदले, जो बन सका वो किया। लेकिन जब एक टीम आप पर हावी हो जाती है, तो लय वापस पाना मुश्किल होता है। और सामने की टीम वर्ल्ड क्लास है। शुभमन ने शानदार खेल दिखाया। ये एक कठिन मुकाबला रहा। दिन के अंत में बल्लेबाजी करना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर एक लंबे दिन के बाद।

स्टोक्स ने कहा, ”थके हुए शरीर, थकी हुई सोच – लेकिन यही वो स्थिति है जिसका हमें फिर सामना करना होगा और इसके लिए तैयार रहना होगा। जेमी जब से टीम में आया है, वो शानदार रहा है। बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है और बतौर विकेटकीपर वो काफ़ी कम आंका जाता है। उसने अपने नैचुरल गेम पर टिके रहकर बल्लेबाजी की, और हैरी के साथ जिस तरह से उन्होंने लय वापस लाई, भले ही वह काफी नहीं थी, लेकिन वो लम्हा शानदार था।”

 

 

Next Post

हम सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे : गिल

Mon Jul 7 , 2025
बर्मिंघम, (वार्ता) इंग्लैंड पर 336 रन की विदेशी जमीन पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले भारत के कप्तान शुभमन गिल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि हम सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे। रविवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत के कप्तान […]

You May Like