एमडी ड्रग्स के साथ युवक और 30 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

इंदौर:खजराना पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9.8 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक महिला को 30 लीटर महुए की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया. दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि पुलिस ने स्कीम नंबर 134 स्थित नाहरशाह वली दरगाह के पीछे गार्डन में दबिश देकर इकबाल उर्फ फटा खान निवासी जल्ला कॉलोनी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.8 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई.

जिस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया. वहीं दूसरी कार्रवाई में स्टार चौराहे के पास रेडिसन सर्विस रोड से जल्ला कॉलोनी निवासी सीमा परमार को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से दो केन में करीब 30 लीटर महुए की कच्ची शराब, जिसकी कीमत करीब 7,500 रुपए है, जब्त की. उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Next Post

बेटी के कमरे में मिला युवक, पिता ने डंडे से पीटा

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बेटी के कमरे में मिले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. युवक की शिकायत पर पुलिस ने युवती के पिता के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.परदेशीपुरा थाना […]

You May Like