शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

मुंबई, 28 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद से निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है। रुपये में तेजी से भी बाजार में लिवाली को समर्थन मिल रहा है। सेंसेक्स 34.88 अंक की मजबूती के साथ 81,892.36 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 324.98 अंक (0.40 प्रतिशत) ऊपर 82,182.46 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 83.45 अंक की मजबूती के साथ 25,258.85 अंक पर खुलकर खबर लिखे जाते समय यह 71.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त में 25,246.65 अंक पर रहा। तेल एवं गैस, निजी बैंकिंग, रियलटी, मीडिया और धातु समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंक और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फिलहाल तेजी में हैं जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल नीचे हैं।

Next Post

स्वियाटेक को चौंकाकर रायबाकिना सेमीफाइनल में

Wed Jan 28 , 2026
मेलबर्न, 28 जनवरी (वार्ता) पांचवीं सीड एलेना रायबाकिना बुधवार को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 2 इगा स्वियाटेक को 7-5, 6-1 से हराकर 2023 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। रायबाकिना ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, आखिरी नौ में से आठ गेम जीतकर […]

You May Like