स्कूल से बंक मार मेला घूमने चली गई थी किशोरी

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी स्कूल से बंक मारकर मेला घूमने चली गई। माता पिता डाटेंगे डर से घर न जाकर रेल्वे स्टेशन पहुंच गई और वहां पूरी रात गुजारी। इस बीच पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि शुक्रवार को 37 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसका बडा बेटा शाम 4-30 बजे उसकी 16 वर्षिय बेटी को लेने पहुंचा जो स्कूल में नहीं मिली पूछने पर पता चला कि बेटी आज स्कूल नहीं आयी थी।

बेटी बिना बताये कही चली गयी है। जो तलाश करने पर नहीं मिली। कोई अज्ञात 16 वर्षिय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर किशोरी को दस्तयाब किया। जिसने पूछताछ करने पर स्कूल से बंक मारकर मेला घूमने चले जाना एवं मेला घूमने के बाद देर होने पर डर के कारण स्टेशन पर पहुंचकर रात भर स्टेशन में रहना बताया। जिसे मां के सुपुर्द किया गया।

Next Post

एसआईआर को निष्ठापूर्वक पूर्ण करने पर कलेक्टर बीएलओ से हुईं रूबरू

Sun Feb 15 , 2026
ग्वालियर: मतदाता पुनरीक्षण कार्य एसआईआर के समापन अवसर पर सागरताल जलालपुर रोड स्थित संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रूचिका चौहान बीएलओ से रूबरू हुईं। साथ ही एसआईआर का कार्य निष्ठापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने बीएलओ से चर्चा की और उनका […]

You May Like