ग्वालियर: मतदाता पुनरीक्षण कार्य एसआईआर के समापन अवसर पर सागरताल जलालपुर रोड स्थित संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रूचिका चौहान बीएलओ से रूबरू हुईं। साथ ही एसआईआर का कार्य निष्ठापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने बीएलओ से चर्चा की और उनका अनुभव जाना। कर्मचारियों द्वारा एसआईआर कार्य को बेहतर तरीके से पूर्ण करने पर सभी को बधाई दी।
इसके बाद वहां पर प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें कलेक्टर ने बीएलओ के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी बी प्रसाद, एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार सहित तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने नवनिर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
