अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: तीन प्रकरण दर्ज, 38 लीटर शराब व बाइक जब्त

बुधनी: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरण दर्ज किए जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने 19 वर्षीय मोहन कश्यप पिता दिनेश कश्यप निवासी वार्ड एक, 18 वर्षीय सचिन कहर पिता रामा कहर निवासी नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 18 लीटर अवैध शराब बरामद की. जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपए बताई जा रही है.

इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जप्त की गई. दूसरे मामले में ग्राम बांसपुर गडरियानाला निवासी 50 वर्षीय नेतराम पिता खुशाल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई. इसी प्रकार तीसरे प्रकरण में ग्राम जर्रापुर निवासी 57 वर्षीय बद्री प्रसाद केवट पिता सुंदरलाल केवट के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई.

एसडीओपी रवि शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार स त कार्रवाई कर रही है. ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को ब शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान और तेज किया जाएगा. उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी संदीप जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई. पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. पुलिस द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से शराब के सौदागरों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है.

Next Post

14 से 16 जनवरी तक मुलताई में होगा मां ताप्ती महोत्सव, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सौंपी जिम्मेदारियां

Thu Jan 8 , 2026
मुलताई:पवित्र नगरी मुलताई में प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आगामी 14 जनवरी से 16 जनवरी तक मां ताप्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार द्वारा अधिकारियो की बैठक ली एवं जिम्मेदारी सौपी है। बैठक […]

You May Like