
भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए. हनुमानगंज स्थित द्वारकादास दयालदास और जुमेराती के प्रेमचंद दौलतराम से रीवाज ब्रांड चावल के नमूने लिए गए. वहीं लालघाटी स्थित ऑनडोर से ब्रांडेड चावल का नमूना लिया गया. चुना भट्टी स्थित 56 भोग से केक में फफूंद मिलने की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के करीब एक घंटे के भीतर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया. टीम ने संबंधित केक के साथ बेसन बर्फी, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए लिए. सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच लगातार जारी रहेगी.
