
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने असम विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रवास हेतु वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया को मप्र से प्रभारी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा असम विधानसभा चुनाव में मप्र से प्रवासी कार्यकर्ताओ को प्रचार प्रसार हेतु भेजा गया है जिसमे वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक शामिल है।
