इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में गुरुवार को अमावस्या के दिन पूजन सामग्री विसर्जित करने गई एक महिला की पुरानी बावड़ी में डूबने से मौत हो गई.पालदा निवासी 45 वर्षीय मायाबाई पत्नी राजेश गुरुवार दोपहर खेत पर बनी एक पुरानी बावड़ी पर पूजा के बाद सामग्री विसर्जित करने पहुंची थीं. इसी दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में गिर गईं.
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान महिला के बावड़ी में गिरने की जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई.
