बम की तरह फटी CNG कार: आंगनबाड़ी और स्कूल के पास मची चीख-पुकार, स्कूल से सुरक्षित निकाले गए मासूम

खिलचीपुर: ग्राम दौलाज में सुबह के समय एक मारूति वैन में धमाका होने से हड़कंप मच गया. सीएनजी गैस से चलने वाली मारूति वैन में करीब चार धमाके हुए. इसमें वैन की छत उड़ गया. हादसा आंगनबाड़ी केंद्र के पास हुआ.जिससे वैन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक चार तेज धमाके हुए, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई. धमाकों की आवाज करीब आधा किलोमीटर तक सुनाई दी, जबकि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा. ग्रामीणों ने बताया कि धमाके इतने तेज थे कि कार की छत तिनके की तरह हवा में उड़ती नजर आई. लोग घबराकर अपने घरों और गांव से दूर भागने लगे.
बम जैसी आवाज से फैली दहशत
गांव के लोगों को पहले लगा कि कोई विस्फोटक पदार्थ फट गया है. ग्रामीणों ने बताया कि धमाके इतने तेज थे कि हम लोग डरकर खेतों और दूर सुरक्षित जगहों की ओर भाग गए. साथ ही गांव के लखन दांगी ने बताया कि वे उस समय कुएं पर थे और धमाके की आवाज सुनकर तुरंत गांव की ओर दौड़े,
जहां अफरा-तफरी का माहौल था.
आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र के पास हादसा
जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके पास आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं. धमाकों के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका आशा शर्मा ने बताया कि बच्चे मिड-डे मील के बाद पढ़ाई शुरू ही कर रहे थे, तभी अचानक धुआं फैलने लगा. स्थिति बिगड़ते देख हमने बच्चों को तुरंत बाहर निकाला और खुद भी सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए.

उन्होंने बताया कि लगातार चार धमाके हुए, जिनमें पत्थर तक दूर तक जाकर गिरे. खोखेड़ा गांव निवासी कार मालिक सुरेश कुमार वर्मा के अनुसार वे अपनी मारुति कार से खिलचीपुर किराने का सामान लेने जा रहा था. उन्होंने बताया कि दौलाज गांव से गुजरते समय उन्हें पानी की प्यास लगी, इसलिए उन्होंने आंगनबाड़ी के पास गाड़ी खड़ी कर दी और पानी पीने चले गए. उन्होंने कहा कि जब वापस लौटे तो कार में आग लगी हुई थी. आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई. इसी दौरान उन्होंने गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर लगा होने की बात कही, जो बाद में फट गया

Next Post

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित चौथी पल्टन पुलिस लाइन में रहने वाले एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना देर रात की बताई जा रही है. फिलहाल खुदकुशी के कारण सामने नहीं आए हैं.मृतक की पहचान अंकित जाट उम्र 28 साल निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप […]

You May Like