इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित चौथी पल्टन पुलिस लाइन में रहने वाले एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना देर रात की बताई जा रही है. फिलहाल खुदकुशी के कारण सामने नहीं आए हैं.मृतक की पहचान अंकित जाट उम्र 28 साल निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.
वह इंदौर में चौथी पल्टन पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहकर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ था. बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है. पुलिस जवान के पारिवारिक हालात और ड्यूटी से जुड़े तनाव समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
