वाशिंगटन, 24 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि हम ईरान से लौटते समय क्यूबा जाएंगे। हम वहां थोड़ी देर के लिए रुकेंगे। उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी जहाज तट से लगभग 50 गज दूर” रुक सकता है, जिसके बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो को वहां भेजा जाएगा ताकि वे “डील पूरी कर सकें।”
अमेरिका क्यूबा पर अपनी अवैध नाकेबंदी बनाए हुए है, जो छह दशकों से भी अधिक समय से लागू है।
इस साल की शुरुआत में अमेरिका द्वारा लगाए गए तेल प्रतिबंध ने क्यूबा के ऊर्जा संकट को और गंभीर बना दिया है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने ऊर्जा संबंधी इस कड़े प्रतिबंध की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसका असर विद्युत उत्पादन, अस्पतालों, पानी की आपूर्ति, परिवहन, खाद्य उत्पादन और दवाओं की उपलब्धता पर पड़ रहा है।
Next Post
ब्लैक फिल्म और अमानक नंबर प्लेट पर शिकंजा
Sat Oct 24 , 2026
सिंगरौली: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक षियाज […]

You May Like
-
2 months ago
नामांतरण घोटाले की जांच लोकायुक्त को सौंपेः कांग्रेस
-
1 year ago
हिरण के बच्चे को कुत्तों ने बनाया शिकार
-
7 months ago
आज की शाम नैवेद्य लोक के नाम
