पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी के ग्राम नीची में शराबखोरी के बाद उपजे मामूली विवाद के बाद तीन युवकों ने अपने ही पड़ोसी मनीष चढ़ार (26) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए । घटना के बाद पूरे गाँव में मातम और तनाव का माहौल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक नीची निवासी मनीष चढ़ार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने पड़ोसी अभिषेक पटेल, विवेक पटेल और कृष्णा पटेल के साथ गाँव के पास तालाब किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ ।

तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि तीनों आरोपियों ने तैश में आकर मनीष पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में मनीष के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे लहूलुहान अवस्था में मरणासन्न छोडक़र मौके से फरार हो गए। जब मनीष शाम तक घर नहीं पहुँचा, तो उसके परिजन उसकी तलाश में निकले। काफी मशक्कत के बाद वे तालाब के पास पहुँचे, जहाँ मनीष उन्हें बेसुध मिला। परिजनों ने शुरुआती तौर पर सोचा कि मनीष शायद अत्यधिक शराब के कारण बेहोश है, इसलिए वे उसे उठाकर घर ले आए।

लेकिन जब शाम को भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसने कोई हरकत नहीं की, तो घबराए परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नुनसर चौकी और पाटन पुलिस पहुंची। पुलिस ने मनीष के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मुख्य आरोपी अभिषेक पटेल, विवेक पटेल और कृष्णा पटेल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही। जल्द ही पुलिस उन्हें पकड़ लेगी।

Next Post

बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की गयी है पुनर्मतदान की सिफारिशः आयोग

Sat Apr 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभाओं के चुनाव के लिए 23 अप्रैल को हुए मतदान के संबंध में किसी भी स्थान पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गयी है। यह जानकारी शनिवार को यहां चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दी। पश्चिम बंगाल में 294 सदस्य विधानसभा […]

You May Like