लालघाटी क्षेत्र में नो पार्किंग एरिया में खड़ी रहती हैं गाड़ियां

भोपाल। राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र इन दिनों अवैध पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। व्यस्ततम मार्गों और व्यावसायिक केन्द्रो से घिरे इस इलाके में नो पार्किंग क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण अक्सर लोग नो पार्किंग क्षेत्रों में अपने वाहन खड़े कर देते हैं। यह प्रवृत्ति अब इतनी बढ़ गई है कि मुख्य सड़कों और गलियों में चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सुबह से लेकर देर रात तक लालघाटी के मुख्य मार्ग, जैसे कि वीआईपी रोड की ओर जाने वाली सड़क और आसपास की गलियों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। दोपहिया और चार पहिया वाहन इस तरह से खड़े किए जाते हैं कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो जाता है, जिससे सामान्य यातायात बाधित होता है। जिससे वाहनों के लिए भी इन संकरी सड़कों से गुजरना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

इनका कहना है

सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के रोज़ाना अनाउंसमेंट होती है और क्रेन की सहायता से हटाई भी जाती है, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की अब और सक्रियता से यातायात पुलिस इस क्षेत्र में कार्य करेगी

अजय बाजपेयी एसीपी यातायात, भोपाल

 

Next Post

डीबी मॉल के सामने से 16 ठेलों समेत दो ट्रक सामान जब्त

Mon Apr 28 , 2025
भोपाल। राजधानी में नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जोन 12, वार्ड 43 स्थित डीबी मॉल के सामने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे 16 ठेलों और उनमें रखे सामान को जब्त किया गया। मॉल के मुख्य द्वार के सामने […]

You May Like