
सारंगपुर। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री ज्योति सुनहरे के द्वारा थाना प्रभारी सुश्री अकांक्षा हाडा के साथ नगर पालिका उपयंत्री, राजस्व अमले के द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर भ्रमण किया गया.
निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर वस्तुओं को दुकान के बाहर अथवा दासे निकालकर दुकान की सामग्री रखकर विक्रय किया जाना पाया गया. जिससे यातायात एवं नगर व्यवस्था प्रभावित हो रही थी अतिक्रमण की गंभीरता को देखते हुए सुश्री ज्योति सुनहरे मुख्य नगर
पालिका अधिकारी द्वारा अतिक्रमणकारी दुकानदारों को सामग्री दुकान के अन्दर रखकर विक्रय के निर्देश दिये एवं भविष्य में दुकान के सामने सामान रखकर बेचने पर जुर्माना राशि वसूली
जाने के लिए कहा गया. मुख्य बाजार में अतिक्रमण निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सुश्री अकांक्षा हाडा निकाय उपयंत्री अरुण गौड, विक्की ब्राहम्णे व निकाय/पुलिस का अमला उपस्थित रहे. इस अवसर पर सुश्री सुनहरे के द्वारा हानिकारक मांझा एवं पतंग उड़ाने से होने वाले खतरों को देखते हुए स्वदेशी मांझा को बढ़ावा के लिए तथा हानिकारक मांझा विक्रय पर प्रतिबंध एवं इसके उपयोग
पर पाबंदी के निर्देश भी दिए गए.
