कैफे में युवती से छेड़छाड़, धर्म छुपाकर की थी दोस्ती
इंदौर: शहर के स्कीम नंबर 136 स्थित श्रीहरि कैफे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक ने नाम और धर्म छुपाकर दो साल तक दोस्ती निभाई और फिर युवती से छेड़छाड़ की. युवती को बाद में पता चला कि वह राहूल नहीं सोहेल पठान है. हीरानगर पुलिस ने आरोपी सोहेल पठान के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को राहुल शर्मा निवासी परदेशीपुरा बताकर दोस्ती की थी. 16 मई को वह उसे श्रीहरि कैफे बुलाया और वहां अश्लील हरकतें कीं. विरोध करने पर उसने खुद का असली नाम सोहेल पठान बताकर भावनात्मक दबाव बनाने की कोशिश की. घटना के दौरान कैफे में मौजूद लोगों ने जब विवाद देखा तो भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला.
बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेकर जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई लड़कियों की तस्वीरें और आपत्तिजनक चैट्स देखी गई, इससे पुलिस को आशंका है कि आरोपी कई लड़कियों को निशाना बना चुका है. मामले में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक पहचान छुपाकर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
