फिर चमकी किस्मत, एक साथ मिले पांच हीरे

पन्ना। रत्नगर्भा पन्ना मे आये दिन किसी न किसी की किस्मत चमकती रहती है आज फिर एक व्यक्ति को पांच हीरे मिले। जिससे उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। हासिल जानकारी के अनुसार बृजेंद्र कुमार शर्मा निवासी सिरस्वाहा ने भरका उथली हीरा खदान मे हीरा खोदने का कार्य किया। जिसे एक साथ पांच हीरे मिले जिनकी बजारू अनुमानित कीमत 10 लाख बताई जा रही है। जिसे उसने हीरा कार्यालय मे जमा करा दिया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि तीन उज्जवल किस्म के हीरे जिनका वजन 0.74 कैरेट, 2.29 कैरेट तथा 0.77 कैरेट है तथा ऑफ कलर के दो हीरे मिले हैं जिनका वजन 1.08 कैरेट एवं 0.91 कैरेट है। उपरोक्त पांचों हीरों का वजन 5.79 कैरेट है। जिन्हें आगामी नीलामी मे रखा जायेगा।

 

Next Post

पहाड़ी क्षेत्र में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने दो प्रकरणों में जब्त किए 190 पौधे

Fri Nov 7 , 2025
खरगोन। जिले में प्रतिबंध के बाद भी परंपरागत खेती के साथ गांजा भी उगाया जा रहा है। कम लागत में अधिक मुनाफे के लालच में लोग इस अवैध खेती में लिप्त होकर कानूनी शिकंजे में फंस रहे है। हेलापड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने सुदुर वनांचल के पहाड़ी क्षेत्र […]

You May Like