जगदीशपुर कैबिनेट स्थल पर सजी गोंड राजाओं और जनजातीय संस्कृति की चित्र प्रदर्शनी,सीएम करेंगे उद्घाटन

भोपाल: जगदीशपुर में आयोजित मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक के स्थल पर गोंड जनजातीय इतिहास और संस्कृति को समर्पित विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में गोंड राजाओं के इतिहास, परंपराओं, वेशभूषा, जीवन शैली और सांस्कृतिक विरासत को चित्रों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध जनजातीय धरोहर से आगंतुकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को परिचित कराना है।

बैठक में शामिल होने पहुंचे अतिथि भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर गोंड समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी ले रहे हैं। अपनी कलात्मक प्रस्तुति और जनजातीय पहचान को दर्शाने वाली यह प्रदर्शनी कैबिनेट बैठक स्थल का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। जिसका सीएम डॉ यादव थोड़ी देर में उदघाटन करेंगे।

आशीष कुर्ल की रिपोर्ट

Next Post

जगदीशपुर में मोहन कैबिनेट की बैठक शुरू, यूसीसी समेत अहम विधेयकों पर मंथन

Sun Jul 19 , 2026
आशीष कुर्ल/दीपक तिवारी भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल हो रहे हैं। बैठक स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी […]

You May Like