14 हजार रिश्वत लेते पंप अटेंडेंट को लोकायुक्त दल ने दबोचा

जबलपुर। आवेदक सौरभ मिश्रा द्वारा पीएचई.विभाग छिंदवाड़ा में निर्माण कार्य का ठेका लिया गया है। आवेदक द्वारा कुल काम का 30% पूर्ण करने पर उसके खाते में 4,11,665 रुपए प्राप्त हुये है, रुपए खाते में आने पर पी एच ई विभाग छिंदवाडा में पदस्थ संदेश बाबू के द्वारा आवेदक से 6% के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग जा रही है। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर अंजू पटले से की। शिकायत सत्यापन के दौरान संदेश गजभिए द्वारा दर्पण मिश्रा से बात करने को कहा गया। 14000 रुपए लेनदेन की बात तय होने पर दर्पण मिश्रा एवं संदेश बाबू तय राशि 14000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गये। आज 21 अप्रैल को आरोपी दर्पण मिश्रा, पद- पंप अटेंडेंट, कार्यालय कार्यपालन यंत्री,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा को ख़जरी रोड स्थित चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। दोनों आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

Next Post

मोदी ने सिविल सेवा दिवस के अवसर ‘सिविल सेवकों’ को दी बधाई

Tue Apr 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर ‘सिविल सेवकों’ को बधाई दी और उनसे सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आग्रह किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी […]

You May Like