रिहंद डैम में सैकड़ों मछलियों की मौत से हड़कंप

सिंगरौली: रिहंद डैम में पिछले दो दिनों से मछलियों की भारी संख्या में मरने की खबर से प्रशासन एवं एनटीपीसी प्रबंधन भी सख्ते में है। भारी संख्या में मछलियों की किस वजह से मौत हो रही है, इसका पतासाजी करने में एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, विशेषज्ञों एवं एनटीपीसी प्रबंधन के साथ स्थल का जायजा लेने पहुंचे और मत्स्य पालन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण ने मछलियों एवं पानी का सेम्पल लिया है।

दरअसल बीते दिन गुरूवार की शाम से ही शोसल मीडिया में एक वीडियों वायरल हो रहा है कि रिहंद डैम में भारी तादात में मछलियों की मौत हुई है। वीडियों वायरल होने के बाद आज कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर एसडीएम सुरेश जाधव के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण एवं मत्स्य पालन विभाग के साथ-साथ एनटीपीसी प्रबंधन भी पहुंच जायजा लिया। प्रथम दृष्टया में यह भी मिला है कि मछलियों को बेचने के लिए काट कर रखी गई थी, यहां कई लोग मछलियां बेचते हैं।

शायद मरी हुई मछलियां उन्हीं के द्वारा फे की गई हो, एक बॉक्स में मछुआरे के पास बेचने के लिए बहुत सारी मछलिया बर्फ में रखी मिली थी। फिर भी मरी हुई मछलियों एवं रिहंद डैम के पानी जांच के लिए सेम्पल ले लिया गया है। यहां बताते चले कि रिहंद डैम से एनटीपीसी शक्तिनगर, रिहंद-बीजपुर, विंध्याचल-विंध्यनगर के कैम्पस एवं नगर निगम सिंगरौली इंटरवल के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पानी की सप्लाई है। ऐसे में पानी की गुणवत्ता और प्रदूषण को लेकर लोग दहशत में हैं।
इनका कहना
पानी और मछली दोनों के सेम्पल ले लिये गये हैं। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण एवं मत्स्य पालन विभाग के साथ-साथ एनटीपीसी का अमला मौजूद था। यहां कई लोग मछलियां बेचते हैं। शायद मरी हुई मछलियां उनके द्वारा ही फेकी गई हो। इसकी जांच जारी है।
सुरेश जाधव
एसडीएम, सिंगरौली
इनका कहना
सेम्पलिंग आज हुआ है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।
सुब्रमण्यम स्वामी
पीआरओ, एनटीपीसी विंध्यनगर

Next Post

लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के रिक्त पदों पर काउंसलिंग 20 दिसंबर तक

Sat Dec 13 , 2025
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने समूह 5 भर्ती के तहत लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के शेष रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विभाग ने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से काउंसलिंग कराने के निर्देश दिये हैं. काउंसलिंग के लिये विकल्प प्रक्रिया […]

You May Like