ग्राम पंचायत बाचाबानी से हुआ कृषि रथ का शुभारंभ

बनखेड़ी। कृषि वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि रथ का शुभारंभ 12 जनवरी को बनखेड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत बाचाबानी से किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि को केवल परंपरागत कार्य न मानकर आय का सशक्त साधन बनाना है। कृषि रथ के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा शासन की योजनाओं, नवीन तकनीकों एवं कृषि नवाचारों की जानकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में कृषि विभाग से सहायक कृषि संचालक गोविंद मीणा, विकासखंड स्तर से एसएडीओ रूपल राजपूत, कृषि विकास अधिकारी मोहित साहू सहित समस्त कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सहायक कृषि संचालक गोविंद मीणा ने किसानों को पराली प्रबंधन, फसल विविधिकरण तथा टिकाऊ खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी और किसानों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं महिला कृषक उपस्थित रहे और कृषि रथ के माध्यम से दी जा रही जानकारी को उपयोगी बताया।

Next Post

16 से 18 जनवरी तक पिकल बॉल प्रशिक्षण कैंप, ऑल इंडिया के मुख्य कोच देंगे प्रशिक्षण

Tue Jan 13 , 2026
नर्मदापुरम। पिकल बॉल संगठन द्वारा 16, 17 एवं 18 जनवरी को एलजी कॉलोनी स्थित पिकल बॉल ग्राउंड पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में ऑल इंडिया पिकल बॉल संगठन के मुख्य कोच भूपेंद्र पोल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। आयोजन को लेकर एलजी कॉलोनी […]

You May Like