
ग्वालियर। शहर की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर ग्वालियर का नाम देशभर में रोशन किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम के भारत दौरे के लिए इंडिया-ए की टीम घोषित कर दी है। इसमें ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को टी20 टीम की कप्तान बनाया गया है।
अनुष्का के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी कप्तानी की जिम्मेदारी है। इससे पहले मई 2026 में भी उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए महिला टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ एक बार फिर चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम की कमान दी है।
*ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तीन टी20 मैच*
बीसीसीआई के कार्यक्रम के अनुसार भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच तीन टी 20 मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम में होंगे, जबकि दौरे का समापन धर्मशाला में मल्टी-डे मुकाबले से होगा।
