पत्नी समेत 2 बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या कर पति ट्रेन के आगे कूदा

मुरैना। भागवत कथा के समापन समारोह में हुए डांस का वायरल वीडियो एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गया। माताबसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने पत्नी और अपने दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार किशनपुर गांव निवासी बलराम सिंह कुशवाह (35) ने शनिवार की रात को पहले पत्नी रविता (32) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर डाली। जिसके बाद आंगन में चारपाई पर सो रहे दोनों मासूम बेटों आरव (08), और देबू (05) पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई वार कर उनका कत्ल कर डाला। पत्नी व मासूम बेटों की हत्या करने के बाद बलराम घर से निकला और शिकारपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा। जहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे मृतक बलराम कुशवाह की पत्नी रविता के डांस का वायरल वीडियो और उससे उपजा विवाद प्रमुख वजह होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि विगत 16 जून को गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर रविता ने फि ल्मी गीत पीकर शंकर जी की बूटी… पर डांस किया था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जो बलराम तक भी पहुंच गया था। जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच विगत कई दिनों से विवाद चल रहा था। बलराम ने पत्नी से मारपीट भी की और 17 जून को उसे मायके भेज दिया था। चार दिन पहले ही वह रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को विदा कराकर वापस घर लाया था। घटना की खबर मिलते ही एसपी धर्मराज मीणा, डीएसपी हैडक्वार्टर विजय भदौरिया, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुुंच गई थी।

-इनका कहना है…

किशनपुर गांव के एक युवक द्वारा कुल्हाड़ी से पत्नी और दो बेटों की हत्या किए जाने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर प्रथम दृष्टया चरित्र शंका और वायरल वीडियो से उपजे विवाद की बात सामने आई है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

धर्मराज मीणा

पुलिस अधीक्षक, मुरैना

Next Post

सीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat Jun 27 , 2026
भैंसदेही। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कुकरू प्रवास को लेकर राजनीति उस समय गर्मा गयी जब क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रानू ठाकुर और आदिवासी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हैलीपेड पर नारेबाजी करते हुऐ निकले ही थे, कि […]

You May Like