
सागर। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गढाकोटा, शासकीय माधवराव सप्रे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पथरिया एवं शासकीय महाविद्यालय हटा के परीक्षा केंद्रों पर चल रही स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का निरीक्षण किया । कुलगुरु ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासन और परीक्षा सम्बन्धी समस्त सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर गढाकोटा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम भारती, पथरिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार वर्मा एवं हटा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार अहिरवार के साथ अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
