एसपी का औचक निरीक्षण, शिप्रा थाना व मांगलिया चौकी की व्यवस्थाएं परखी

इंदौर। ग्रामीण एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार को शिप्रा थाना और मांगलिया चौकी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान डीएसपी उमाकांत चौधरी भी साथ मौजूद रहे. एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात और केस डायरी सहित रिकॉर्ड्स का बारीकी से परीक्षण किया और लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी, चौकी प्रभारी विश्वजीत तोमर, एसआई सुमन तिवारी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा. एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर की साफ सफाई और व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद रिकॉर्ड्स और केस डायरी की जांच की. उन्होंने क्षेत्र में होने वाले अपराधों की प्रकृति, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, वीआईपी ड्यूटी और चल रहे विशेष अभियानों जैसे नशा मुक्ति व गुंडा विरोधी अभियान की प्रगति की समीक्षा की. एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए. साथ ही थाना प्रभारी को स्टाफ के साथ अनुशासित व सकारात्मक व्यवहार रखने और आम जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने के लिए कहा. उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से संबंधित सभी लंबित शिकायतों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के सख्त निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

Next Post

खेलते समय छात्र के जबड़े के आर-पार हुआ लोहे का एंगल, इंदौर में सफल ऑपरेशन

Sat May 16 , 2026
इंदौर। खरगोन जिले के बड़वाह में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जयंती माता रोड पर खेलते समय छात्र सीआईएसएफ परिसर की बाउंड्रीवॉल लांघ रहा था, तभी दीवार में लगा लोहे का एंगल उसके जबड़े में घुसकर मुंह से आर-पार हो गया। घटना […]

You May Like