ग्वालियर में गैस सिलेंडर की किल्लत या कालाबाज़ारी? उपभोक्ताओं में आक्रोश

ग्वालियर: शहर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। आम लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसियों और डिलीवरी सिस्टम में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और कालाबाज़ारी भी तेजी से बढ़ रही है।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जिस घरेलू गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत करीब 900 रुपये है, वही सिलेंडर कुछ डिलीवरी बॉय द्वारा 1500 से 1600 रुपये तक में बेचा जा रहा है।

आरोप है कि यह सब खुलेआम हो रहा है और जिम्मेदार एजेंसियां इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। कई परिवारों का कहना है कि जिनके घर में सिर्फ एक ही गैस सिलेंडर है, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार 25 तारीख को बुकिंग कराने के बाद भी दो-दो महीने तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे रसोई का पूरा सिस्टम प्रभावित हो रहा है।जब इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि यदि गैस उपलब्ध नहीं है तो लोग ईंधन का उपयोग करें।

हालांकि लोगों का सवाल है कि जब जंगल कम हो रहे हैं और ईंधन के संसाधन भी सीमित हैं तो आम नागरिक आखिर जाएं तो जाएं कहां।शहर में बढ़ती इस समस्या को लेकर अब लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री से मांग की है कि गैस एजेंसियों की जांच कराई जाए, कालाबाज़ारी पर रोक लगे और हर उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Next Post

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में 'क्रॉस वोटिंग' का खौफ, शिमला के कुफरी में कैद किए गए विधायक, कड़ी सुरक्षा के बीच होटल में की गई बाड़ेबंदी

Sat Mar 14 , 2026
शिमला/चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस खेमे में भारी बेचैनी देखी जा रही है। खरीद-फरोख्त और क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते कांग्रेस ने अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित कुफरी भेज […]

You May Like