इंदौर:भागीरथपुरा में दूषित जल त्रासदी से ग्रसित दिव्यांगो को कांग्रेस ने आर ओ मशीन का वितरण किया. कांग्रेस जनों ने कहा कि भागीरथपुरा में सत्ता संवेदना से शून्य है, वहीं सज्जन सिंह वर्मा की पहल बताती है कि कांग्रेस आज भी जनता के साथ शब्दों से नहीं, कर्म के साथ खड़ी है.भागीरथपुरा में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दौरे के दौरान चेतन नीम ने सज्जन सिंह वर्मा के समक्ष बताया कि दिव्यांग पेंशन महीनों तक नहीं मिलती है. दूषित पानी से पूरा परिवार बीमार है.
उन्होंने आरओ मशीन की मांग शासन, विधायक एवं पार्षद से भी की थी, पर किसी ने सहायता नहीं की. आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पुनः भागीरथपुरा जाकर वर्मा द्वारा भेजी गई आरओ मशीनें योगेश वानखेड़े, वंदना वानखेड़े, शैलेन्द्र सिंह, प्रियंका सिंह निवासी भागीरथपूरा के घर आरओ मशीन लगवाई. आरओ मशीन भेंट करने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, मनोहर धवन, अफसर पटेल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, मदन सिंह यादव, दीपक रानू मलोरिया, अमित यादव, आशीष यादव, केवल नारंग उपस्थित थे.
