मां ने दोस्त को ट्रांसफर किए 3 लाख, विरोध करने पर बेटे, रिश्तेदारों को पीटा

जबलपुर: गढ़ा में तीन लाख रूपए ट्रांसफर करने पर उपजे विवाद के बाद मां ने अपने साथियोंं के साथ मिलकर बेटे, और रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर दी। तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक गढ़ा निवासी सिद्धांत दुबे की मां तृप्ति दुबे की दोस्ती सिविल लाइन निवासी रत्नेश दुबे से है। सिद्धांत को पता चला कि उसकी मां ने बैंक खाते से रत्नेश को करीब 2.5 से 3 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं।

जिसका उसने विरोध किया तो मां तृप्ति और रत्नेश ने सिद्धांत को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वह कृपाल चौक स्थित अपनी मौसी सुप्ति तिवारी के घर चला गया । रत्नेश दुबे, तृप्ति दुबे और तनीशी दुबे ने मौसी के घर पहुंचकर दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जब सिद्धांत ने इस गुंडागर्दी का वीडियो बनाना चाहा, तो रत्नेश ने ल_ मारकर उसका 70,000 रुपये की कीमत का मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे आरोपी रत्नेश और तृप्ति अपने साथ तीन अन्य गुंडों को लेकर फिर से सिद्धांत की मौसी के घर पहुंचे।

आरोपियों ने वहां खड़ी बुलट गाड़ी छीन ली। जब सिद्धांत ने अपने बचाव के लिए मामा नकुल दुबे और मामी कविता दुबे को बुलाया, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। तनीशी दुबे ने उसके साथ झूमा-झटकी की, जिससे उसे चोटें आईं। जब मामी कविता दुबे बीच-बचाव करने आईं, तो रत्नेश और मां तृप्ति ने उनके बाल पकडक़र उन्हें जमीन पर घसीटा, जिससे उनके सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस रिपोर्ट की, तो जान से खत्म कर देंगे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Post

कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हवारा में अधजली लाश मिलने से सनसनी

Wed Apr 1 , 2026
कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास एक अधजली लाश मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, […]

You May Like