दमोह के फर्जी कैथ लैब मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दमोह. मिशन अस्पताल में संचालित फर्जी कैथ लैब में एंजियोग्राफी के दौरान 7 मरीजों की हुई मौत थी.जिसमें एक आरोपी जमानत पर 7 अभी भी फरार है.दमोह के मिशन अस्पताल में संचालित फर्जी कैथ लैब मामले में दमोह पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन समिति के आठ फरार आरोपियों में से एक विजय लैंबर्ट को गिरफ्तार कर लिया है.जहां मंगलवार शाम को न्यायालय में पेश किया गया. जहां आरोपी विजय को पुलिस द्वारा मांगी गई.5 दिन की रिमांड प्राप्त हुई. आरोपी की सुरक्षा में सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, टीआई देहात रचना मिश्रा,सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित पुलिस लगी रही. आरोपी को उत्तराखंड के किसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.फिलहाल इस मामले में सात आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं और एक आरोपी असीम न्यूटन जमानत पर है.इसी मामले में फर्जी डॉक्टर के आरोप झेल रहे डॉक्टर एनजॉन केम को भी पुलिस ने यूपी से हिरासत में लिया था. जो फिलहाल जेल में है. पुलिस ने इस मामले में चालान भी पेश कर चुकी है.जो फरार आरोपी है, उन पर दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तीन 3- 3000 का इनाम भी घोषित किया है.मंगलवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएसपी एचआर पांडे ने बताया की मिशन अस्पताल के फर्जी कैथोलिक मामले में मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों में से एक विजय लैंबर्ट को गिरफ्तार कर दिया गया है.बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.आपको बता दें कि मिशन अस्पताल में एंजियोग्राफी के दौरान 7 मरीजों की मौत हुई थी, जिसके बाद मामले में तूल पकड़ा था. मामले की जांच हुई तो पता चला कि एंजियोग्राफी करने वाला डॉक्टर एनजॉन केम फर्जी डिग्री के तहत यहां पर नौकरी कर रहा था, जिसे मिशन अस्पताल की प्रबंध समिति ने अप्रूव किया था.वर्तमान में इस मामले से जुड़े मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के आरोपी फ्रैंक हैरिसन, इंदु लाल, जीवन मैसी, रोशन प्रसाद, कदीर युसूफ, डॉ अजय लाल और संजू लैंबर्ट फरार बताया गया.

Next Post

आरटीओ ने 4 आटो सहित बिना नम्बर एक पिकअप किया जप्त

Tue Oct 14 , 2025
सिंगरौली।आरटीओ सिंगरौली विक्रम सिंह राठौर के द्वारा लगातार बिना वैध दस्तावेज सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी अभियान चलाया जा रहा है। जहां आज दिन मंगलवार को बिना परमिट चल रहे 4 आटो सहित बिना रजिस्ट्रेशन के एक पिकअप वाहन को पकड़ा हैं। वहीं पकड़े गए वाहनों को […]

You May Like