मुरैना, 28 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा का ठेका मिलने पर ठेका प्रबंधकों एवं उनके समर्थकों द्वारा खुशी में हर्ष फायर करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार उनके लायसेंसी हथियारों को जप्त कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यहाँ दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम रतीराम पूरा स्थित टोल प्लाजा का ठेका मिलने की खुशी में टोल प्लाजा प्रबंधक एवं उनके समर्थकों ने ताबड़तोड़ हर्ष फायर किए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कल देर रात चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के लायसेंसी हथियारों को जप्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शेष आरोपियों की पुलिस तलाश की जा रही है।
Next Post
समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण ही हमारा लक्ष्य: यादव
Tue Jan 28 , 2025
इंदौर, 28 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना और महात्मा गांधी के समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की चिंता के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से […]

You May Like
-
6 days ago
अवनीश दुबे बने जिला प्रवक्ता नियुक्त
-
6 months ago
नाबालिग बालिका के साथ होटल में दुष्कर्म
-
9 months ago
2.20 लाख कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
