विश्व तंबाकू निषेध दिवसः युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

इंदौर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल, राऊ में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली.कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा. संयोजन डॉ. राहुल गनावदिया और डॉ. अम्बर खान ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय विभाग के मास्टर ट्रेनर रजत नागदा, नारकोटिक्स विंग की टीआई राधा जामोद, एसआई अजय शर्मा, अनिल कुशवाहा तथा जिला नोडल अधिकारी (ओरल हेल्थ) डॉ. पल्लवी सिंह मौजूद रहीं.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे की लत के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी. रजत नागदा ने बताया कि नशा व्यक्ति और उसके परिवार दोनों को प्रभावित करता है. इस दौरान टीआई राधा जामोद ने सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे और उनके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला. एसआई अजय शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नशे की लत कई परिवारों को बर्बाद कर देती है. वहीं, डॉ. पल्लवी सिंह ने तंबाकू उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान और नए उत्पादों के जोखिमों के बारे में जानकारी दी.
नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण कदम है यह पहल
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों, नशे से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया. अंत में सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई. आयोजकों के अनुसार यह पहल युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Next Post

3.60 लाख के 13 गुम मोबाइल तलाशकर मालिकों को लौटाए

Mon Jun 1 , 2026
इंदौर:भंवरकुआ पुलिस ने गुम मोबाइल तलाशने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 3 लाख 60 हजार रुपए कीमत के 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं. लंबे समय से अपने मोबाइल खो चुके लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन फोन वापस मिलते ही उनके चेहरों […]

You May Like

Play sound