आटो में मिली 63 ली अवैध शराब चालक गिरफ्तार

सतना : आटो में अवैध शराब लोड कर तस्करी के लिए ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आटो में कुल 7 पेटिया में लदी 63 लीटर शराब जब्त कर ली गई.
मैहर जिले के अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध आटो को सुआ मोड़ के निकट घेराबंदी कर पकड़ लिया.

पूछताछ में आटो चालक की पहचान अंकित खटीक उम्र 30 वर्ष निवासी बजरहा टोला सतना के तौर पर हुई. वहीं जांच करने पर आटो में 7 पेटिया रखी मिलीं. जिन्हें खोलकर देखने को उनमें शराब भरी मिली. इस लिहाज से आटो में कुल 63 लीटर शराब पाई गई. जिसकी कीमत 30 हजार रु आंकी गई. जिसे देखते को आटो चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 2 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरी ओर घटना में प्रयुक्त आटो को भी जब्त कर लिया गया.

Next Post

आईडीबीआई बैंक ने स्कूलों को दिए 4 कम्प्यूटर सिस्टम

Thu Sep 4 , 2025
मंडला:आईडीबीआई बैंक शाखा मंडला ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद से जिले के स्कूली बच्चों के लिए 4 कम्प्यूटर सिस्टम जिला प्रशासन को सौंपे। जिला प्रशासन इन कम्प्यूटरों को आवश्यकता अनुसार विभिन्न विद्यालयों में वितरित करेगा। बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा के समक्ष यह […]

You May Like