ट्रैविस हेड का नाबाद शतक ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त की ओर

एडिलेड, 19 दिसंबर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (नाबाद 145) की शतकीय और एलेक्स कैरी (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 286 पर समेटने के बाद शुक्रवार को तीसरे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स के समय अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 271 रन बना लिये है और उसकी कुल बढत 356 रन हो गई है।

आज यहां इंग्लैंड ने कल के आठ विकेट पर 213 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में इंग्लैंड का नौवां विकेट कप्तान बेन स्टोक्स के रूप में गिरा। उन्हें 85वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने बोल्ड आउट किया। बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 83 रनों की पारी खेली। इसके बाद 88वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने जोफ्रा आर्चर को आउटकर 286 के स्कोर पर इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर दिया। जोफ्रा आर्चर ने 105 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 51 रनों की पारी खेली। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 85 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने तीन-तीन विकेट लिये। नेथन लायन को दो विकेट मिले। मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में जेक वेदरॉल्ड (एक) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन (13), उस्मान ख्वाजा (40) और कैमरन ग्रीन (सात) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उस समय टीम का स्कोर चार विकेट पर 149 रन था। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये एलेक्स कैरी ने ट्रेविस हेड के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। इसी दौरान ट्रेविस हेड ने अपना शतक पूरा किया। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 271 रन बना लिये है। ट्रेविस हेड (नाबाद 145) और एलेक्स कैरी (नाबाद 52) क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड के लिए जॉश टंग ने दो विकेट लिये। ब्राइडन कार्स और विल जैक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

 

Next Post

आईएल टी-20: अबू धाबी नाइट राइडर्स ने गल्फ जायंट्स् को चार विकेट से हराया

Fri Dec 19 , 2025
अबू धाबी 19 दिसंबर (वार्ता) पीयूष चावला (27 रन देकर 4 विकेट) की बदौलत अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) ने आईएल टी-20 में टूर्नामेंट पर गल्फ जायंट्स को चार विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत दर्ज की। जब जायंट्स को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, तो […]

You May Like

Play sound