छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण में अधिकांश में हीमोग्लोबिन की कमी निकली

बेगमगंज। शा. कन्या एमएलबी हॉयर सेकंडरी स्कूल में बीईओ व प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव की पहल पर कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्कूल प्रांगण में लगाया गया। ओपीडी में दर्ज 600 छात्राओं में से 553 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण , अधिकांश होमोग्लोबिन की कमी , कमजोरी , वीपी पीड़ित मिली।

बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर के नेतृत्व में डॉ. चंद्रमोहन गूजर , डॉ. बबलू साहू एवं मेडिकल टीम सदस्यों में किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता मिथुन यादव , लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार , प्रभारी एसटीएस प्रीतम सिंह ठाकुर ,स्टॉफ नर्स श्रीमती पुष्पा शर्मा , फार्मासिस्ट सुनील मंडलोई , आरकेएस के काउंसलर मिथुन यादव , मल्टी टास्क वर्कर सोनू खत्री , अकरम खान , आशा कार्यकर्ता श्रीमती मीना नायक , श्रीमती शिवकुमारी यादव इत्यादि की हेल्थ टीम ने कक्षा 6 वीं से कक्षा 12 वीं तक की ओपीडी में दर्ज 600 छात्राओं में से 552 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

बीएमओ डॉ.नितिन सिंह तोमर ने बताया कि छात्राओं का हीमोग्लोबिन , ब्लडप्रेशर , सुगर , नेत्र परीक्षण इत्यादि सहित सभी जांचे किए जाने पर 17 छात्राओं में खून की ज्यादा कमी पाई गई एवं 3 छात्राओं का टीवी परीक्षण के लिए नमूने लिए गए है। वैसे अधिकांश ग्रामीण अंचल से अध्ययन के लिए आने वाली छात्राओं में होमोग्लोबिन खून की कमी के कारण सिरदर्द , चक्कर एवं आंखों की कमजोरी के अतिरिक्त थकावट रहने की शिकायत पाई गई है।

उनमें कुछ जांचों के लिए छात्राओं को हॉस्पिटल बुलाया गया है।

छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं भी दी गई और हॉस्पिटल में जांच होने के बाद रेगुलर इलाज कराए जाने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त खून की कमी दूर किए जाने के लिए दवाओं के साथ भोजन में खून बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थो को लेने ओर तनाव दूर किए जाने की सलाह भी दी गई है।

बीएमओ व प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे ताकि स्कूल की सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो जाए और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर के माध्यम से उचित मार्गदर्शन मिल जाए ।

Next Post

किसानों ने निकाली आभार रैली, सीएम डॉ यादव और विधायक भीमावद के निर्णय का जताया धन्यवाद

Fri Oct 17 , 2025
शाजापुर। शुक्रवार दोपहर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए। दरअसल, कीट व्याधि, अल्प […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।