किसानों ने निकाली आभार रैली, सीएम डॉ यादव और विधायक भीमावद के निर्णय का जताया धन्यवाद

शाजापुर। शुक्रवार दोपहर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए।

दरअसल, कीट व्याधि, अल्प वर्षा और पीला मोजेक बीमारी के चलते शाजापुर जिले की फसलें बर्बाद हो गई थीं। प्रारंभिक राहत राशि सूची में शाजापुर और बड़ोदिया तहसीलों का नाम शामिल न होने से किसानों में चिंता व्याप्त थी। इस पर विधायक अरुण भीमावद ने मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव के संज्ञान में लाया। मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्देश जारी करते हुए दोनों तहसीलों को राहत सूची में जोड़ने का आदेश दिया।

सरकार के इस निर्णय से उत्साहित किसानों ने मुख्यमंत्री और विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए रैली का आयोजन किया। रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, नई सड़क, आजाद चौक, किला रोड, महापुरा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए टंकी चौराहे पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में रैली का माहौल उत्साह और धन्यवाद के नारों से गूंजता रहा।

Next Post

रीवा के पद्मधर पार्क में सजा हाट बाजार

Fri Oct 17 , 2025
रीवा। शहर के फुटपाथ पर लगने वाली दुकानो को इस बार पद्मधर पार्क में स्थान दिया गया है. हाट बाजार में दुकाने सज गई है, गुरूवार से दुकाने यहा लगने लगी है. दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई दुकाने लगाई गई. कोठी कम्पाउण्ड परिसर में दुकाने लगने से आवागमन बाधित […]

You May Like