बेगमगंज। नगर में सड़कों पर घूम रहे लावारिस सांडो का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी पर जानलेवा हमला कर लोगों को चोटिल कर रहे हैं।
गत दिनों पुराना बस स्टैंड पर राजस्थान मिष्ठान भंडार के सामने गफूर सेठ पर अचानक एक सांड द्वारा हमलाकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। ओर एक महिला को भी चोटिल किया था।
तब शिकायत किए जाने के बाद नगरपालिका प्रशासन द्वारा मुहिम चलाकर लावारिस मवेशियों की धरपकड़ शुरू करने का अभियान शुरू किया गया था लेकिन वो भी औपचारिक रहा।
अब पुनः बस स्टैंड पर सड़क पर जा रहे ग्राम फतेहपुर निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध नर्मदी प्रसाद सेन पर अचानक एक सांड ने प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उनकी जांघ में चोट आने पर उन्हें गंभीर घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
