भारत 44 साल बाद एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

अहमदाबाद, 28 मई (वार्ता) भारत 44 सालों के बाद अगले साल अहमदाबाद में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (एडब्ल्यूएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारत ने पिछली बार 1982 में नई दिल्ली में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था।

वर्ष 2026 एक से 10 अप्रैल तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में एशियाई मंच पर भारतीय भारोत्तोलन के लिए एक ऐतिहासिक वापसी होगी। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 2024 में हुई एडब्ल्यूएफ कांग्रेस में इस चैंपियनशिप को गुजरात के गांधीनगर को आबंटित किया गया था। जिसका आयोजन स्थल अब बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया है।

यह अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) द्वारा शुरू की गई नई भार श्रेणियों के तहत आयोजित होने वाली पहली एशियाई चैंपियनशिप भी होगी। इससे वैश्विक स्तर पर खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। यह चैपियनशिप भारतीय भारोत्तोलकों की नई पीढ़ी को मंच प्रदान करेगी।

Next Post

सोना, चांदी में तेजी

Wed May 28 , 2025
इंदौर, 28 मई (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी महंगी होकर बिकी। वहीं चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3312 डालर व चांदी 3322 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 96450 रुपये […]

You May Like