मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत, 8 माह पहले पिता की सड़क हादसे में हो चुकी है मौत

बैतूल। जिले के ग्राम भडूस में एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान अनुष्का पिता बबलू बारस्कर उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच उस वक्त हुआ जब अनुष्का घर में शौच के लिए गई थी और काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों के अनुसार, अनुष्का की मां उस समय घर के कामकाज में व्यस्त थी। जब बच्ची काफी समय तक दिखाई नहीं दी, तो तलाश करने पर वह घर में बनी पानी की टंकी में डूबी हुई मिली। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि अनुष्का के पिता बबलू बारस्कर की करीब 8-9 महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बच्ची अपनी मां और 5 वर्षीय बड़े भाई के साथ अपने ताऊ के घर पर रह रही थी, जो अब इनका पालन-पोषण कर रहे हैं।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इस दर्दनाक घटना से शोक का माहौल है।

 

Next Post

10 बसों से वसूला 81500 रूपये जुर्माना

Tue Sep 30 , 2025
जबलपुर: परिवहन विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करके चल रही बसों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भी कई क्षेत्र में चेकिंग कर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बिना परमिट के चल रही एक स्कूल […]

You May Like