खनिज माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार वाहन जप्त

सिंगरौली : जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आज शनिवार की सुबह विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर रेत और बोल्डर का अवैध परिवहन करते चार वाहनों को जप्त किया। कार्रवाई के बाद खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 ए 4891 को बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पकड़ा। वाहन को जप्त कर पुलिस थाना माड़ा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। इसी क्रम में ग्राम जैतपुर क्षेत्र से एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से बोल्डर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 ए 1557 भी बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन करते पाई गई। दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षित रखा गया है।

कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर का डंपर भी अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे थाना नवानगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर खनिज विभाग की तीनों के दौरान यह दूसरी कार्रवाई है। खनिज अधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि अवैध खनिजो के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

दक्षिण पन्ना वनमंडल में टिटहरी के दिखे चार अंडे, क्या इस बार होगी दीर्घकालिक वर्षा?

Sun May 31 , 2026
पन्ना: दक्षिण पन्ना वनमंडल की रैपुरा रेंज अंतर्गत भरतला बीट में एक झिरिया के पास हाल ही में टिटहरी (रेड-बॉटल्ड लैपविंग) के अंडे पाए गए हैं। सामान्यतः टिटहरी 3 अंडेदेती है, जबकि 4 अंडों का समूह अपेक्षाकृत कम देखा जाता है। स्थानीय ग्रामीणों के बीच लंबे समय से एक रोबक […]

You May Like