
झाबुआ। जिले की पुलिस चौकी सारंगी थाना पेटलावद अंतर्गत 19-20 जनवरी की रात ग्राम सजेलिया (बरवेट) में हुई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को भी गिरफतार कर लिया है। शनिवार दोपहर स्थानीय पुलिस कंटोल रूप पर एएसपी पीएल कुर्वे ने पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त तिथि को माही नहर के किनारे ओंमप्रकाश पाटीदार के खेत के पास एक ग्रामवासी का शव पडे होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो स्पष्ट हुआ की एक झाडियो में गिरी मोटर सायकल के उपर एक शव औधे मुंह पडा था, जिसे नहर की रपट से निकाला गया, तो उसके चेहरे व सिर पर किसी भारी धारदार हथियार की कई चोटे थी, जो देखने में हत्या का मामला प्रतित हुआ। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरु की। जांच के दौरान अज्ञात शव नाम बद्री पिता अंबाराम मेडा 26 साल नि. सजेलिया का होना पाया गया। मृतक बद्री की पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।
मृतक दुसरे राज्यों में करता था मजदूरी
मृतक विगत कई सालो से मालवा व राजस्थान, गुजरात क्षेत्र में मजदुरी करता था व गांव में कभी कभार ही आना जाना करता था। उसके बारे में विभिन्न बिंदुओ पर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे व एसडीओपी सौरभ तोमर के मार्ग दर्शन में पेटलावद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा, चौकी प्रभारी सारंगी बिजेन्द्रसिह छाबरिया, चौकी प्रभारी करवड संजय बघेल की अलग-अलग टीमों ने मृतक बद्री की मौत के कारणो की जांच शुरु की। जांच दलो ने मृतक तथा उसके परिवार के संबंध में बहुत बारिक-बारिक जानकारिया एकत्र करना शुरु की। घटना के संबंध में ग्रामवासी, परिजनो से पुछताछ की औऱ पुछताछ मंे सामने आये बिंदुओ की तत्परता पूर्वक पुष्टि की।
पुरानी रंजीश ने ली जान
पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज खगाले और जांच के बिंदुओ की अलग से पुष्टि की, जिसके आधार पर ज्ञात हुआ की मृतक बद्री को अंतिम बार ग्राम बरबेट में ढाबे पर देखा गया, ढाबे पर काम करने वाले नौकर बालु पिता रुग्गा बिलवाल 48 साल नि. सजेलिया हाल महाराणा ढाबा बरबेट से मृतक बद्री से उसके संबंध, रंजिश, सीसीटीव्ही. कैेमरो में उपलब्ध साक्ष्य से गहन पुछताछ की जो बालु बिलवाल ने अपने स्वंय के परिवार की महिला से संबंधित पुरानी रंजीश के कारण घटना की रात को बद्री को शराब के नशे में अकेला पाकर अपने साथ लोहे की धारदार कुल्हाडी से मृतक के सिर व चेहरे पर ताबड तोड वार कर जान से मार डाला औऱ कुल्हाडी को घटना स्थल से भागते समय छुपाने के उद्धेश्य से रास्ते मे पडने वाले मुन्ना मोरी के कुए मंे फैक दिया। अपने घर जाकर घटना के समय पहने कपडो को निकाल कर छुपा दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयोग की गई कुल्हाडी व घटना के समय पहने कपडे जप्त किये। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी पेटलावद शर्मा, चौकी प्रभारी सारंगी छाबरिया, चौकी प्रभारी करवड बघेल, सउनि कमलेश परिहार, प्रआर. केमता चौहान, भगत सोलंकी, पवन चौहान, बिजेन्द्र यादव, आर. पंकजसिह राजावत, अनिल मुवेल, अजय चौहान, प्रकाश मंडलोई एवं सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरी टीम को पृथक से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
25 झाबुआ-3- घटना की जानकारी देते एएसपी कुर्वे
