सियोल, 13 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण कोरिया के बुचियोन शहर में गुरुवार को एक ट्रक के एक बाजार के फुटपाथ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी।
ट्रक को 60 वर्षीय व्यक्ति चला रहा था। यह ट्रक स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:55 बजे (0155 जीएमटी) राजधानी सियोल के पश्चिम में बुचियोन शहर के एक बाजार में फुटपाथ पर जा घुसा।
दुर्घटना में 70 वर्ष से अधिक आयु की दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा 18 अन्य लोग घायल हो गए।
घटनास्थल पर गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि जब उसने ब्रेक पर पैर रखा तो ब्रेक फेल हो गया लेकिन पुलिस को संदेह है कि उसने ब्रेक समझकर एक्सीलेटर दबा दिया।
माना जा रहा है कि ट्रक 28 मीटर पीछे गया और फिर बाजार के अंदर लगभग 150 मीटर तक सीधा गया। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Next Post
अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और यूएवी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय कंपनी पर प्रतिबंध लगाए
Thu Nov 13 , 2025
वाशिंगटन, 13 नवंबर (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) कार्यक्रमों के लिए सामग्री की आपूर्ति करने के मामले में भारत , चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, और अन्य क्षेत्रों में 32 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी वित्त […]

You May Like
-
9 months ago
ब्रेक फेल हुआ, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक
-
10 months ago
बस से उतरने के दौरान ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
