लोकतंत्र में जीत वोट से होना चाहिए, कागजी हथकंडों से नहीं

सीहोर। राज्यसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मिनाक्षी नटराजन के नामांकन को रद्द करने के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल की उपस्थिति में गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखकर अपना विरोध दर्ज कराया.

जिला अध्यक्ष गुजराती ने कहा कि जनता सब देख रही है कि किस प्रकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा की तानाशाही और लोकतंत्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ यह शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा. जब चुनाव आयोग से लेकर सुनवाई तक सब मैनेज हो तो मीनाक्षी नटराजन क्या कोई भी चुनाव की परिधि से बाहर किया जा सकता है. मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के चुनाव के लिए किए गए उनके नामांकन को ही रद्द कर दिया गया. इस मामले को लेकर पीडि़त पक्ष को सुनने का क्यों मौका नहीं दिया जाना चाहिए.

इस मौके पर हरपाल ठाकुर, कमलसिंह चौहान, ओम वर्मा, विवेक राठौर, रासिद नेता, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, सरवर भाई, जाहिद गुड्डु, गुलाब बाई ठाकुर, मुकेश ठाकुर, जितेन्द्र सोभाखेड़ी, घनश्याम मीणा, संतोष पटेल, देवेन्द्र चौधरी, अजय पटेल, राजेश पटेल, मुकेश पंवार, राकेश वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, इरफान लाला, मजीद अंसारी, केके रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, पंकज शर्मा आदि कांग्रेसजन मौजूद थे.

 

Next Post

मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में पूजा-अर्चन

Thu Jun 11 , 2026
रेहटी/सलकनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल सलकनपुर द्वारा मां बिजयासन माता की पूजा-अर्चना एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा […]

You May Like