रेहटी/सलकनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल सलकनपुर द्वारा मां बिजयासन माता की पूजा-अर्चना एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है. इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया. जिला प्रभारी विकास विरानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में विधायक रमाकांत भार्गव, रघुनाथ भाटी, ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, केशव चौहान, प्रेमनारायण मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे. इसके उपरांत जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक रमाकांत भार्गव नप रेहटी पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.
