स्वच्छता का फीडबैक: जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की160 छात्राओं ने की भागीदारी

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को गति देने और शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने के उद्देश्य से जबलपुर नगर निगम द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन शहर में लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज राँझी में संपन्न हुआ, जिसमें कॉलेज की 160 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अपना अमूल्य फीडबैक दर्ज कराया। 160 छात्राओं ने न केवल फीडबैक फॉर्म भरे, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे स्वयं जागरूक रहकर अपने परिवार और समाज को भी स्वच्छता के प्रति सचेत करेंगी।

छात्र-छात्राओं से संवाद और महत्व पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर अरविंद शाह ने इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि कैसे युवा शक्ति शहर की रैंकिंग और उसकी सूरत बदलने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती है।

नगर निगम व कॉलेज की टीम रही मुस्तैद

इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम और कॉलेज प्रबंधन की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई। इस अवसर पर राजीव चंडोक प्रिंसिपल, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज जिन्होंने युवाओं को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मनीष तड़से उद्यान अधिकारी , सौरभ उपयंत्री, आनंद मिश्रा राजस्व अधिकारी, नरेश शर्मा संभागीय अधिकारी, नरेंद्र सिंह ठाकुर राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मप्र की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और खर्चों पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: पटवारी

Tue May 19 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति, शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सोशल मीडिया प्रचार और आयोजनों […]

You May Like