बस दुर्घटना: कलेक्टर ने घायलों का जाना हालचाल

जबलपुर। सिहोरा में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह मेडिकल सुपर स्पेशलिटी पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और घायलों के परिजनों से बात कर उन्हें पीड़ितों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Next Post

कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वरिष्ठजनों का सम्मान 

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बजानामठ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ […]

You May Like