
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बजानामठ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर वरिष्ठजनों का माला,शाल व श्रीफल भेंट सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में उनके बेडरूम, किचन, भोजन कक्ष, स्नानागार, शौचालय व मनोरंजन के संसाधनों का भी निरीक्षण कर प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण सोनम बर्वे को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र तहसीलदार व रेडक्रास से सुनील गर्ग भी मौजूद थे।
