खेत से उठी बदबू ने खोला राज, महिला का शव मिलने से दहशत

रायसेन। जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम दिलहारी में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक खेत से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने जांच की। वहां एक महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत बम्होरी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान ग्राम की मुन्नी रैकवार के रूप में की। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा गया है। पुलिस हत्या, दुर्घटना सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। यह घटना पूरे इलाके में दहशत और सवाल खड़े कर रही है, जिसकी असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

Fri Aug 15 , 2025
सीधी ।देश की आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व पर पूरे जिले में हर्षाेल्लास से मनाया गया। सीधी जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पूरे उत्साह और गरिमामय ढंग के साथ सम्पन्न हुआ जहां समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग […]

You May Like