बारिश ने महसूस कराया ठंडक का अहसास, कई इलाकों में जल भराव

भोपाल। राजधानी में लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंड़क महसूस हो रही है. भोपाल में सोमवार को दिनभर हुई बारिश से सड़कों पर लोग कम नजर आए. शहर के सभी क्षेत्रों में हुई बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. देर शाम तक बारिश होने से बाजारों में लोगों की मौजूदगी कम रही. पिछले करीब एक सप्ताह से भोपाल सहित प्रदेश भर के जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मानसून के सक्रिय होन से दिन और रात के समय बारिश का दौर जारी है. अच्छी बारिश से शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में धीमी बारिश हुई.

Next Post

IISER का दीक्षांत समारोह: भारतीय प्रतिभाएं विदेश न जाएं

Mon Aug 25 , 2025
भोपाल। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) भोपाल का बारहवां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. चौहान ने अपने संबोधन में भारत के उज्ज्वलतम प्रतिभाओं को देश में ही बनाए […]

You May Like